झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren Floor Test) ने आज विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया। फ्लोर टेस्ट के दौरान विश्वास प्रस्ताव पर पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी और तल्ख चर्चा हुई। इसके बावजूद, वह अपना बहुमत साबित करने में सफल रहे। आज ही कैबिनेट का विस्तार भी होना था। मंत्रिमंडल विस्तार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ शुरू। मंत्रिमंडल में चंपई सोरेन, डॉ. रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोग्ता, बैद्यनाथ राम, दीपक बिरुवा, बन्ना गुप्ता, डॉ. इरफान अंसारी, मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल हसन, बेबी देवी, दीपिका पांडेय सिंह ने शपथ ग्रहण किया।
हेमंत कैबिनेट में चंपाई-दीपिका-इरफान समेत 11 लेंगे शपथ, जेएमएम कोटा से बैद्यनाथ राम को मिलेगा मौका
मंत्रिमंडल विस्तार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ शुरू। मंत्रिमंडल में चंपई सोरेन, डॉ. रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोग्ता, बैद्यनाथ राम, दीपक बिरुवा, बन्ना गुप्ता, डॉ. इरफान अंसारी, मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल हसन, बेबी देवी, दीपिका पांडेय सिंह ने शपथ ग्रहण किया।
- हेमंत सोरेन (मुख्यमंत्री)- झामुमो
- चम्पाई सोरेन- झामुमो
- डॉ. रामेश्वर उरांव- कांग्रेस
- सत्यानंद भोक्ता- राजद
- बैद्यनाथ राम- झामुमो
- दीपक बिरुआ- झामुमो
- बन्ना गुप्ता- कांग्रेस
- डॉ. इरफान अंसारी- कांग्रेस
- मिथिलेश कुमार ठाकुर- झामुमो
- हफीजुल हसन- झामुमो
- बेबी देवी- झामुमो
- दीपिका पांडेय सिंह- कांग्रेस