केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर राहुल गांधी और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए बड़ा बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि देश में सरिया कानून लाने की साजिश हो रही है और सनातन को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। और इसमें सबसे बड़ी भागीदारी राहुल गांधी की है, कभी वह खुद तो कभी स्टालिन के माध्यम से सनातन पर प्रहार करने से नहीं चूक रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार भी अब इस प्रकोप से दूर नहीं है और बेगूसराय सहित पूरे बिहार में भी सनातन के विरुद्ध काम किया जा रहे हैं। अगर हम सिर्फ बेगूसराय की बात करें तो यहां भी कुछ इलाकों में शुक्रवार को विद्यालय बंद किया जाता है जो धीरे-धीरे शरिया कानून लाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन देश इस बात को समझ रहा है और राहुल गांधी तथा विपक्ष अपने इस मंसूबे में कामयाब नहीं हो सकेंगे।
बिहार में बाढ़ पर शुरू हुई राजनीति… बोले जगदानंद सिंह- ये प्राकृतिक आपदा नहीं, राज्य का दोष
बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने भले ही सनातन को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा लेकिन शरिया कानून को लेकर जिस तरह बेगूसराय का उदाहरण दिया, उससे बिहार की नीतीश सरकार भी कटघरे में आ गई है। इसके पीछे की वजह साफ है कि अगर स्कूलों में रविवार की बजाय शुक्रवार को छुट्टी दी जा रही है तो इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनका शिक्षा विभाग जिम्मेदार है। वहीं बिहार की सरकार में बड़े पार्टनर होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी विरोध क्यों नहीं कर रही है?