लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई 7 राज्यों की 13 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। इसमें NDA को बड़ा झटका लगा है। इस उपचुनाव में NDA सिर्फ 2 सीटों पर जीत दर्ज कर सकी है। जबकि I.N.D.I.A. के उम्मीदवारों ने 10 सीटों पर कब्जा गया है। बिहार की रुपौली सीट पर हुए उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।
इस उपचुनाव में मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर भाजपा जीती है, जो सीट पहले कांग्रेस के पास थी। वहीं बिहार की रुपौली सीट जदयू से निर्दलीय के पास गई है। पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर AAP अपना कब्जा बरकरार रखने में सफल रही है। जबकि पश्चिम बंगाल की 4 सीटों में से 3 सीटें टीएमसी ने भाजपा से छीनी है। जबकि एक सीट टीएमसी के पास पहले से भी रही है।
वहीं हिमाचल प्रदेश के तीन निर्दलीय उम्मीदवारों की सीट रही देहरा, नलगढ़ पर कांग्रेस ने और हमीरपुर पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। जबकि उत्तराखंड में बद्रीनाथ सीट पर कांग्रेस ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। जबकि मंगलौर सीट कांग्रेस ने बसपा से छीनी है। तमिलनाडु़ के विक्रवंडी पर डीएमके ने कब्जा बरकरार रखा है।




















