राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) 13 फरवरी, रविवार को फ्लाइट से रांची के लिए रवाना हो चुके है। वहीं रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लालू यादव सीधे रांची मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला जाएंगे। राजद सुप्रीमों के साथ उनकी बेटी मीसा भारती और भोला यादव भी पटना से रांची जा रहे हैं। हालांकि लंबे समय के बाद पटना आए लालू यादव ने पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की थी, उसके बाद कल यानी 14 तारीख को रांची मे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। फिर वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
चारा घोटाला मामले में होगा फैसला
बता दें कि सीबीआइ कोर्ट ने 15 फरवरी मंगलवार को चारा घोटाला मामले के अहम फैसला सुनाने का निर्णय लिया है। वहीं डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में लालू यादव समेत 99 अभियुक्तों को सजा हो सकती है। हालांकि कोर्ट 15 फरवरी को क्या फैसला सुनाएगी इसपर सबकी नजरें टिकी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि लालू यादव को सजा हो सकती है। वहीं कोर्ट ने सभी अभियुक्तों को कोर्ट में उपस्थित रहने को कहा है। इसी सिलसिले में लालू यादव आज रांची के लिए रवाना हुए है।