जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन में आ गये हैं। बिहार के मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपने आवास पर पार्टी के बड़े नेताओं के साथ एक बैठक की। बैठक झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर की गई जिसमें झारखंड में चुनाव लड़ने के मामले में रणनीति बनाई गई। बैठक में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, अशोक चौधरी, विजय चौधरी, श्रवण कुमार समेत कई अन्य बड़े नेता मौजूद थे। 1, अणे मार्ग में हुई इस मीटिंग में झारखण्ड जेडीयू के 50 से अधिक कार्यकर्ता भी पहुंचे, जिन्हें मुख्यमंत्री ने कई दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही झारखण्ड में पार्टी को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।
झारखंड के जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर आयोजित बैठक समाप्त होने के बाद खीरु महतो ने कहा 11 सीटों पर चुनाव के लिए उम्मीदवारों की नाम की सूची मुख्यमंत्री के सामने झारखंड प्रदेश नेतृत्व के तरफ से रखा गया है।आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में जदयू गठबंधन के साथ चुनाव में जाएगी।सीटों की संख्या कितनी होगी कितने उम्मीदवार इस चुनाव में पार्टी के तरफ से जाएंगे यह गठबंधन दलों की बैठक के बाद तय् हो जाएगा पार्टी ने अपनी तरफ से 81 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रखी है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कुर्मी समाज के 13 संगठनों ने आज अपनी विशेष मांग भी रखी है।कुर्मी समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल किया जाए यह मांग रखी गई है।वही झारखंड के वरिष्ठ नेता निर्दलीय विधायक सरयुग राय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात पर कहा निर्दलीय विधायक सरयुग राय को झारखंड नेतृत्व संगठन में आने का निमंत्रण देता है सरयुग राय अगर जदयू में आएंगे तो हम उनका स्वागत करते हैं।
बैठक को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की गई और रणनीति तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कई मुद्दों पर बातचीत हुई है। वहीं गठबंधन किस दल के साथ होगा यह अभी निर्णय नहीं लिया गया है। जदयू ने झारखंड की कुछ विधानसभा सीटों को शॉर्टलिस्ट किया है जिसपर चुनाव लड़ने की बात की जा रही है। बताया जा रहा है कि जदयू एनडीए के साथ ही झारखंड में चुनाव लड़ेगी और सीट शेयरिंग पर भी एनडीए में अपनी बात रखेगी।