बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने देश छोड़ दिया है। बांग्लादेश में भारी हिंसा और बवाल हुआ है। इसके बाद शेख हसीना के देश छोड़ने की खबरें आ रही हैं।
बांग्लादेश मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, शेख हसीना मिलिट्री के हेलिकॉप्टर में सवार होकर देश से बाहर चली गई हैं। संभावना है कि वे भारत में शरण ले सकती हैं। इसके अलावा देश की कमान सेना के हाथों में जा सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी ढाका में जगह-जगह हिंसा और तोड़फोड़ हो रही है। इससे पहले पीएम शेख हसीना ने पीएम आवास छोड़ दिया है। उनके साथ उनकी बहन रेहाना भी हैं।
बांग्लादेशी अखबार प्रोथोम अलो की मुताबिक, कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुई हैं। इसमें 6 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने तंगेल और ढाका में अहम हाइवे पर कब्जा कर लिया है।