रांची: झारखंड में आने वाले चार दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। सक्रिय मानसून का असर पूरे राज्य में देखा जा रहा है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र की सूचना के आधार पर बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड में नजर आ रहा है। राज्य में बीते मंगलवार से बारिश हो रही है। वहीं, इसे लेकर 18 अगस्त तक राज्य के कुछ हिस्से में मध्यम से भारी बारिश की जानकारी दी गयी है।
इसमें रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला और खूंटी के अलावे दक्षिणी हिस्से पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां, उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा शामिल है। इस दौरान राज्य में अधिकांश जगहों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है। इस मौसम के पूवार्नुमान को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग से अभिषेक आनंद ने जानकारी दी कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर पूरे राज्य में देखने को मिल रहा है। आने वाले तीन-चार दिन तक प्रत्येक जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना है। वहीं उन्होनें कहा कि साइक्लोनिक वर्षा होगी इसलिए वज्रपात भी हो सकती है, लोगों को थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता ह