पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Chief Minister Charanjit Singh Channi) ने उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के खिलाफ अपनी टिप्पणी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आलोचना की है। एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए चन्नी ने जो पंजाब कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह यूपी, बिहार और दिल्ली के भैयाओं को पंजाब में प्रवेश नहीं करने देंगे। जिस पर विभिन्न लोगों से तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
इसलिए वह भी ‘भैया’
उत्तर प्रदेश से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, जो पंजाब के सीएम के बगल में खड़ी थीं, उन्हें मुस्कुराते और तालियां बजाते देखा जा सकता है। चन्नी पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने उनकी टिप्पणियों की निंदा की और पूछा कि क्या प्रियंका गांधी भी एक “भैया” हैं क्योंकि वह भी यूपी से हैं। केजरीवाल ने कहा कि यह बहुत शर्मनाक है। हम किसी व्यक्ति या किसी विशेष समुदाय के उद्देश्य से की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हैं। केजरीवाल ने कहा कि प्रियंका गांधी भी यूपी से ताल्लुक रखती हैं इसलिए वह भी ‘भैया’ हैं।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/02/Screenshot-704.png)
उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों का अपमान
बीजेपी ने भी पंजाब के सीएम और गांधी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों का अपमान किया है। बीजेपी नेता विष्णु वर्धन रेड्डी ने कहा कि मोदी जी सबका साथ सबका विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं और कांग्रेस अभी भी फूट डालो और राज करो की नीति जारी रखे हुए जा है। बतादें कि पंजाब में विधानसभा के 117 सदस्यों के चुनाव के लिए 20 फरवरी को एक ही चरण में मतदान होना है। मतों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी।