बिहार में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार अपराधियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। वहीं, रे’प की घटना भी बिहार में आए दिन सुनने को मिल रही है। ताजा मामला बिहार के लखीसराय से सामने आया है। जहांडेयरी पर दूध खरीदने गई एक नाबालिग लड़की के साथ डेयरी संचालक ने जबरन रे’प की वारदात को अंजाम दिया।
बुधवार की शाम लड़की डेयरी पर पहुंची थी। गांव में ही दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति पर दूध लेने गई थी। यहां लड़की को अकेला पाकर संचालक ने उसके साथ हैवानियत की है। आरोपी उसे दूध देने के बहाने डेयरी के पीछे बने कमरे में ले गया। वहां ले जाकर लड़की के साथ जबरन रे’प किया।
लड़की किसी तरह से वहां से भागकर घर पहुंची। अपनी मां को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन सूर्यगढ़ा थाना पहुंचे और आरोपी डेयरी संचालक के खिलाफ रे’प का मामला दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और गांव पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई। घटना सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र की है।