रांची: आज प्रदेश कार्यालय में आगामी कार्यक्रम परिवर्तन यात्रा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में परिवर्तन यात्रा को लेकर रणनीति बनाई गयी। इसके तहत बीजेपी प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले छह परिवर्तन यात्रा निकालेगी। इस यात्रा का नेतृत्व राज्य के बड़े नेतागण करेंगे। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस यात्रा में राज्य के बाहर के बीजेपी नेता भी शिरकत करेंगे। यह परिवर्तन यात्रा 19 या 20 सितंबर से होने की संभावना है।
वहीं इसे लेकर पार्टी की ओऱ से कहा गया है कि जल्दी ही इस संबंध में घोषणा की जायेगी। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी, केंद्रीय मंत्री सह झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी श्री शिवराज सिंह चौहान जी, असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी श्री हिमांता विश्व शरमा जी, केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री नागेंद्र त्रिपाठी जी, नेता प्रतिपक्ष श्री अमर कुमार बाउरी जी, राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश जी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री समीर उरांव जी, राज्य सभा सांसद सह महामंत्री श्री प्रदीप वर्मा जी, सांसदगण, विधायकगण, जिला अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।