बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पिता अनिल अरोड़ा ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पुलिस मौजूद है और एक्ट्रेस के पूर्व पति अरबाज खान भी उनके घर पहुंचे हैं। यह जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है। घटना के वक़्त अभिनेत्री पुणे में मौजूद थीं, खबर सुनकर वह तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। हालांकि अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार अरोड़ा ने छत से छलांग लगा दी। उनके घर के बाहर से आ रही तस्वीरों में मलाइका के एक्स पति, एक्टर-प्रोड्यूसर अरबाज खान और कुछ पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री के पिता के मौत की खबर सुनकर बॉलीवुड जगत स्तब्ध है। मलाइका अरोड़ा के परिवार में उनकी मां, बहन अमृता अरोड़ा हैं।
गिद्धराज जी.. व्याकुल आत्मा.. मंगल सूत्र और लॉकेट… रोहिणी आचार्य ने गिरिराज सिंह को क्या-क्या सुनाया