जमशेदपुर: आगामी 15 सितंबर को पीएम मोदी झारखंड आ रहें है। इसे लेकर भाजपाईयों में उत्साह है। इस दौरान मोदी सभा को भी संबोधित करेंगे इसके साथ साथ झारखंड को तीन नए ट्रेन की भी सौगात मिलेगी। आज मोदी के कार्यक्रम स्थल में हो रही तैयारियों का जायजा लेने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मौके पर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर दौरे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर आ रहे हैं और यहां से वह आम लोगों को संबोधित करेंगे और इस क्षेत्र के लोगों के लिए कई योजनाओं की घोषणा करेंगे, यहां से कई ट्रेनों का उद्घाटन किया जाएगा।
पूरे देश के ग्रामीण विकास की योजनाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी झारखंड दौरे पर बीजेपी नेता और झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी कोल्हान आ रहे हैं. लोगों में उत्साह है। बता दें पीएम मोदी 15 सितंबर को झारखंड के दौरे पर हैं इस दौरान झारखंड को कई योजनाओं की सौगात मलने की संभावना है।