रांची: आनेवाले कुछ महिनों में झारखंड विधानसभा चुनाव होने को है। इसे लेकर भाजपा ने अपनी कमर कस ली है। चुनाव के मध्यनजर भाजपा की महिला मोर्चा की बैठक सोमवार को पार्टी के रांची कार्यालय में आहूत की गयी है। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी की महिला नेत्री अपने महिला कार्यकर्ताओं के साथ रूबरू होकर आगामी चुनाव के लिए सशक्त रणनीति तय करेंगी। झारखंड प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यसमिति की इस बैठक में अपने अपने क्षेत्रों में वोटों को लेकर सजगता की चर्चा हो सकती है। बताते चलें दिन के एक बजे झारखंड प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक आहूत है