राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता अभियान 19 सितंबर से शुरू होगा। पहले यह सदस्यता अभियान 18 सितंबर से शुरू होने वाला था, लेकिन अब इसे एक दिन बढ़ा दिया गया है। पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली से इसकी शुरुआत करेंगे। आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव नई दिल्ली स्थित डॉ. मीसा भारती के आवास 37 पंडारा पार्क से सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर नई दिल्ली में सदस्यता अभियान के समय लोकसभा सदस्य, राज्यसभा सदस्य, पूर्व सांसद, राष्ट्रीय पदाधिकारी और दिल्ली इकाई के पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष सदस्यता लेंगे।
इधर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव पटना स्थित राजद कार्यालय 02, वीरचंद पटेल पथ के कर्पुरी सभागार से राजद के सदस्यता अभियान की शुरूआत करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। पटना में विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद, प्रदेश पदाधिकारी सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहकर सदस्यता ग्रहण करेंगे।
18 साल में लालू यादव की जासूसी तो कराई नहीं… तेजस्वी के आरोप पर अशोक चौधरी का पलटवार
कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए मुंबई गए हुए थे। कल वह दिल्ली पहुंच गए हैं। वहीं तेजस्वी प्रसाद यादव कार्यकर्ता संवाद यात्रा के लिए चार जिले की यात्रा पर हैं। आज उनकी पहले चरण की यात्रा का आखिरी दिन है। उसी को देखते हुए सदस्यता अभियान की तिथि एक दिन बढ़ा दी गई। पहले यह सदस्यता अभियान 18 सितंबर से शुरू होने वाला था, लेकिन अब इसे एक दिन बढ़ा दिया गया है। अब यह 19 सितंबर से शुरू होगा।
पटना में हुई HAM की बैठक… बिहार के साथ अन्य राज्यों में भी चुनाव लड़ने की तैयारी
आपको बताते चलें कि, सभी राजनीतिक दल आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अपने संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी में सदस्यता अभियान चला रहा हैं। बीजेपी का सदस्यता अभियान अभी पूरे देश में चल रहा है। सभी राजनीतिक दल अपने संगठन के विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं को लेकर एक लक्ष्य किए हुए हैं।