[Team Insider] रांची के पुंदाग ओपी इलाके में एक युवक की गोलीबारी कर हत्या कर दी गयी है। अज्ञात अपराधियो के द्वारा गुरुवार देर रात इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।
जांच में जुटी पुलिस
अपराधियों की गोलीबारी में जाईद अंसारी नाम के युवक की हत्या हुई है।जानकारी के अनुसार पुंदाग के जाकिर कॉलोनी में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।आपसी विवाद में इस हत्याकांड को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल इस हत्याकांड के पीछे की सही वजह की जानकारी नहीं मिल पाई है। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
अपराधियों का बढ़ा मनोबल
राजधानी रांची में इन दिनों अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। जिसकी वजह से हत्या जैसे वारदातों को अंजाम देने से भी अपराधियों में कोई हिचकिचाहट नहीं है। हालांकि हर स्थान पर पुलिस तैनात नहीं रह सकती है। लेकिन पुलिस का खौफ रहना जरूरी है। तभी अपराधियों को वारदात को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचना पड़ेगा।