रांची: आज से शुरू हो रहे परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने लोगों के बीच समय सारीणी को साझा किया है। बता दें इस यात्रा की शुरूआत धनबाद से हो रही है इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह वहां की जनता को संबोधित करेंगे। वहीं इस परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा नेताओ में भी उत्हाह है। बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर बताया कि आज दिनांक 20 सितम्बर को ‘परिवर्तन यात्रा’ का पहला दिन धनबाद प्रमंडल में आयोजित होगा। वहीं इस यात्रा को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में कल से भाजपा की परिवर्तन यात्राएं प्रारंभ हो रही हैं।
‘परिवर्तन यात्रा’ से परिवर्तन की ऐसी आंधी चलेगी जो झारखंड की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकेगी। इधर भाजना के झारखंड चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड में संथाल इलाके के मतदाता सूची का अध्ययन कीजिए। यह एक आदिवासी क्षेत्र है, और आप देखेंगे कि 2014 से 2024 के बीच एक विशेष समुदाय के मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। यही जनसांख्यिकी परिवर्तन का प्रमाण है। माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी झारखंड से परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इससे JMM-Congress सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। बता दें आज गृहमंत्री धनबाद प्रमंडल में दोपहर एक बजे झारखंड धाम शिव मंदिर दर्शन पूजन के पश्चात परिवर्तन यात्रा का आरंभ करेंगे वहीं शाम पांच बजे पंचबा पहुंचेगे इसके पश्चात रात्री 8 बजे गिरीडीह पहुंचेंगे और रात्री विश्राम करेंगे।