लोकगायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) के पति का रविवार को निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। पद्म श्री से सम्मानित शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर सिन्हा का घर में ही गिर जाने से सिर में चोट आई थी। इसके बाद, उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वो वेटिंलेटर पर थे। दो दिनों के उपचार के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।
शारदा सिन्हा के बेटे ने ब्रज किशोर सिन्हा उनके निधन की पुष्टि की है। बता दें कि डॉ. ब्रिज भूषण सिन्हा शिक्षा विभाग में रिजनल डिप्टी डायरेक्टर के पद से रिटायर हुए थे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को पटना के गुलबी घाट पर किया जाएगा।
जमुई में बड़ा हादसा… घर का छज्जा गिरने से दो व्यक्ति की हुई मौत, 7 लोग घायल