पटना : केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने बिहार सरकार से बेगूसराय को बाढ़ प्रभावित जिला घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण जिले के किसान और आम लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि बेगूसराय को तुरंत बाढ़ क्षेत्र घोषित कर प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जाए।
उन्होंने कहा कि बाढ़ से किसानों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे उनकी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। लाखों-करोड़ों की संपत्ति डूब गई है, और किसान बर्बादी की कगार पर खड़े हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार को किसानों की मदद में कोई कंजूसी नहीं करनी चाहिए और उनके नुकसान की भरपाई के लिए हर संभव कदम उठाने चाहिए।
जमुई में बड़ा हादसा… घर का छज्जा गिरने से दो व्यक्ति की हुई मौत, 7 लोग घायल
गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार के अधिकतर हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं, लेकिन बेगूसराय जिले में स्थिति और भी विकट है। मैं मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूँ कि बेगूसराय को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किया जाए और किसानों को पूरा मुआवजा दिया जाए।