बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्याम रजक (Shayam Rajak) को जेडीयू का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया है। हाल ही में श्याम रजक ने लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी से इस्तीफा देकर जेडीयू ज्वाइन की थी। सीएम नीतीश कुमार ने श्याम रजक का जेडीयू के अंदर उनको बड़ी जिम्मेदारी दी है। मनीष कुमार वर्मा को मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। मनीष पूर्व आईएएस अफसर हैं। इसके साथ ही जेडीयू के वरिष्ठ नेता अरुण कुमार को झारखंड का पार्टी सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
श्याम रजक इससे पहले नीतीश कुमार और राबड़ी देवी की सरकारों में मंत्री भी रहे हैं। हाल ही में उन्होंने संजय झा और उमेश कुशवाहा की मौजूदगी में जेडीयू का दामन थामा था। रजक साल 2020 के विधानसभा चुनाव के समय जेडीयू का साथ छोड़ दिया था। वो आरजेडी के पाले में चले गए थे।
कुछ दिन पहले जब उन्होंने आरजेडी से इस्तीफा दिया तो कयास तेज हो गए थे कि वो फिर से नीतीश के साथ आ सकते हैं। ऐसा हुआ भी और अब उन्हें नीतीश ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। कहा जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में रजक फुलवारी शरीफ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इस सीट पर उनकी अच्छी पैठ है। यहां से वो पांच बार विधायक रहे हैं।
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा- बिहार के लिए स्मार्ट मीटर अभिशाप है… जमीन सर्वे पर भी उठाया सवाल