बेगूसराय में आज राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 116 वीं जयंती पर श्रद्धा पूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर बेगूसराय जिला में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य कार्यक्रम दिनकर जी के गांव सिमरिया में आयोजित किया गया। जहां की बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार सरकार के मंत्री डॉ प्रेम कुमार सहित अन्य लोग शामिल हुए।
सबों ने दिनकर के रचनाओं को पढ़ने एवं उनके आदर्श पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि रामधारी सिंह दिनकर राष्ट्रकवि नहीं, विश्व कवि थे। उन्होंने अपने काव्य में जो बात लिखी, वह आज के दौर में बिल्कुल सच साबित हो रहा है। दिनकर के इस गांव को मॉडल गांव बनाया जाना चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जहानाबाद : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नीतीश के बॉडीगार्ड ने RJD और माले विधायक को दिया धक्का
दिनकर के गांव में हर घर पर उनकी कविता लिखी हुई है जो काबिले तारीफ है। उच्च विद्यालय सिमरिया में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनकर स्मृति विकास समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा एवं संचालन राजेश कुमार ने किया। यहां के बाद राजपाल सहित सभी अतिथि दिनकर के आवास पर पहुंचे। जहां की परिजनों से विस्तार से जानकारी ली।