विधानसभा चुनाव 2024 के रण में झारखंड में NDA गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी। ऐसे में आइए जानते हैं भारतीय जनता पार्टी और आसजू के बीच सीटों का बंटवारा कैसे होगा। इसके अलावा जिन सीटों पर पेंच फंस रहा है, उनपर पार्टी अपने सहयोगी दल को मनाने के लिए क्या प्लानिंग कर रही है।
दरअसल रविवार रात दिल्ली में आसजू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, असम के सीएम हेमंत विस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सीटों के मुद्दे पर बातचीत की है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी फिलहाल आसजू को 9 सीटें देने को तैयार है, लेकिन आसजू ने 12 से 15 सीटों की मांग की है।
NDA के सीट बंटबारे को लेकर पॉलिटिकल एक्सपर्ट मानते हैं कि BJP एक बड़ी पार्टी है, वो जानती है उसे क्या करना है। हालांकि भाजपा, आसजू को 10 से ज्यादा सीटें नहीं देगी, लेकिन जिन सीटों को लेकर दोनों पार्टियों के बीच विवाद है, उनको सुलझा लिया जाएगा। आसजू के अलावा भाजपा को अपने अन्य सहयोगी दलों जैसे जदयू, लोजपा (रामविलास) को सीटें देनी है या नहीं, इसको लेकर भी पेज फंसेगा लेकिन पार्टी ने बहुत अच्छे से प्लानिंग की है कि उसे कैसे आगे बढ़ना है।’
सूत्रों के मुताबिक आसजू पार्टी ने ईचागढ़, जुगसलाई, टुंडी, तमाड़, चंदनक्यारी और लोहरदगा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही है, यही वजह है कि मामला फंस रहा है। हालांकि एनडीए में सीटों का बंटवारा सितंबर महीने के आखिरी तक हो जाएगा।