शेखपुरा का घाटकोसुम्भा इन दिनों बाढ़ से त्राहिमाम कर रहा है। प्रखंड का तीन पंचायत पूरी तरह से जलमग्न हैं। लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। इसी बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) घाटकोसुम्भा प्रखंड का दौरा करने पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या से रूबरू हुए। डिप्टी सीएम ने ग्रामीणों को हर सुविधा ससमय उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
बाल-बाल बचे ‘मामा’ शिवराज सिंह चौहान, गड्डे में फंसी कार फिर…
विजय सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि बाढ़ की पूरी स्थिति की समीक्षा जिला प्रशासन के साथ बैठक कर ली जायेगी और बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा भी दिया जायगा। वहीं लखीसराय में बाढ़ घोषित और शेखपुरा का घाटकोसुम्भा जलजमाव घोषित के सवाल पर डिप्टी सीएम ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि इस बार गंगा का जलस्तर जलजमाव जैसा नहीं बल्कि पूरी तरह बाढ़ ग्रस्त प्रतीत होता है। जल्द ही आलाकमान के साथ बैठक कर इसकी समीक्षा की जायगी और उन्हें उचित मुआवजा दिया जायेगा। बाढ़ प्रभावित घोषणा की चर्चा वे अधिकारियों के अलावे सीएम नीतीश से भी करेंगे ऐसा कहा है।
इसके अलावा विजय सिन्हा ने लखीसराय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खूंटहा पूर्वी, खूंटहा पश्चिमी, दरियापुर समेत दियरा क्षेत्र के अन्य बाढ़ प्रभावित इलाकों का भी संबंधित पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण तथा मवेशियों के लिए चारा की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ चिकित्सकीय सुविधाओं को सुचारू रुप से मुहैया कराने को लेकर हमने अधिकारियों को निदेशित किया।