रांची: एसीबी में पदस्थापित 45 पुलिसकर्मी समेत 101 आरक्षी और हवलदार का तबादला हुआ है। इससे संबंधित आदेश डीजीपी के निर्देश पर डीआईजी कार्मिक के द्वारा जारी किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, तबादला किए गए 101 पुलिसकर्मी में से 45 पुलिसकर्मी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) में पदस्थापित थे। इसके अलावा धनबाद, बोकारो, सिमडेगा, गिरिडीह, हजारीबाग, पलामू, रेल धनबाद, रेल जमशेदपुर, सरायकेला, देवघर, चाईबासा, चतरा, गढ़वा, गुमला, लातेहार और लोहरदगा जिले में पदस्थापित आरक्षी और हवलदार का तबादला किया गया है।
प्रवासी अल्पसंख्यकों से बोली ममता बनर्जी.. बंगाल में रहें और वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराएं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को बीरभूम के इलमबाजार में एक...