तिरुपति लड्डू विवाद (Tirupati Laddu Case) के चलते टॉलीवुड के दो दिग्गज अभिनेता पवन कल्याण (Pawan Kalyan) और प्रकाश राज (Prakash Raj) आमने-सामने आ गए हैं। पवन कल्याण ने प्रकाश राज के एक बयान का जवाब देते हुए सनातन धर्म का समर्थन किया और इस मुद्दे पर अपनी बात रखी।
प्रकाश राज ने तिरुपति लड्डू के महत्व को लेकर सवाल उठाए थे, जिस पर पवन ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि धर्म और संस्कृति का सम्मान होना चाहिए, और किसी भी विवाद को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। यह बहस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, और दोनों अभिनेताओं के फैंस अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। मामले ने एक बार फिर धर्म और संस्कृति के मुद्दों को लेकर चर्चा को बढ़ा दिया है।
अभिनेता प्रकाश राज द्वारा तिरुपति लड्डू के बारे में कही गई बात पर तेलुगू भिनेता ने चुटकी ली। तेलुगू अभिनेता विष्णु मांचू ने कहा कि तिरुपति तिरुमाला में प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाने वाला लड्डू सिर्फ एक लड्डू नहीं है, बल्कि इसका हिंदुओं से भावनात्मक जुड़ाव भी है। हाल ही में अभिनेता प्रकाश राज और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के बीच लड्डू प्रसाद को लेकर ट्वीट वार हुआ था। यह उसी की अगली कड़ी है।
इससे पहले अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने तिरुपति के लड्डू प्रसाद में जानवरों की चर्बी के इस्तेमाल के आरोप पर अपनी बात रखी थी। अभिनेता प्रकाश राज ने उस पर प्रतिक्रिया दी। आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश के तिरुपति में गंभीर आरोप लगे हैं कि प्रसाद के रूप में परोसे जाने वाले लड्डू बनाने के लिए घी में गाय की चर्बी, सूअर की चर्बी और मछली के तेल का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रकाश राज और पवन कल्याण दोनों ने इस संबंध में ट्वीट किया।
तेलुगु अभिनेता विष्णु ने अब प्रकाश राज के ट्वीट का जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने पवन कल्याण को संबोधित किया है। प्रिय पवन कल्याण, यह मामला (तिरुपति लड्डू विवाद) उसी राज्य (आंध्र प्रदेश) में हुआ, जहां आप उपमुख्यमंत्री हैं। उन्होंने दोषियों को खोजने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।