भागलपुर में सोमवार की रात आंगनबाड़ी सहायिका की पति ने हत्या कर दी। 7 बार चाकू मारकर मौ’त के घाट उतार दिया। घटना कजरेली थाना क्षेत्र के शाहपुर तमोनी की है। आरोपी का नाम रियाजुद्दीन उर्फ राजू(60) है। मृतिका की पहचान बीवी समसुल निशा(55) के रूप में की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका ने अपने पति राजू से 6 महीने पहले तलाक लिया था। उसी बात से नाराज पति ने वारदात को अंजाम दिया है। मृतका के भतीजा मो.मुस्तफा की माने तो राजू कमाता नहीं था। आए दिन विवाद करता था। इसी गुस्से में निशा ने उससे तलाक ले लिया।
दोनों पति-पत्नी का घर आमने-सामने है। सोमवार की रात 2 बजे जब निशा अपने घर में सो रही थी। तभी पति उसके घर आया। चाकू से उसके शरीर पर 7 बार हमला किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त महिला के घर में तीन लोग थे। जो छत पर कुछ काम करने के लिए गए थे। वहीं, आरोपी अपने पूरे परिवार के साथ घर पर रहता था।
कजरेली थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पारिवारिक विवाद को लेकर पति ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतिका को 5 बेटी है। 2 बेटी की शादी हो चुकी है। वहीं, 3 बेटी महिला के साथ घर पर रहती है।