मेदनीनगर: मंगलवार को मंईयां सम्मान यात्रा मोहम्मदगंज होते हैदरनगर पहुंची। झामुमो विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री बेबी देवी, दीपिका पांडे सिंह के साथ जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह इस यात्रा में शामिल थे।मोहम्मदगंज पहुंचते ही जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह, जेएमएम नेता एजाज हुसैन, विवेकानंद सिंह, वशिष्ठ कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कल्पना का भव्य स्वागत किया। इस दौरान कल्पना सोरेन ने उच्च विद्यालय हैदरनगर मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में कल्पना ने कहा कि वह कौन लोग हैं जिन्हें झारखंड में विकास नहीं दिखता है। ऐसे लोगों को सबक सिखा देना है। मालूम हो कि मंईयां सम्मान यात्रा का नेतृत्व मंत्री बेबी देवी, दीपिका पांडेय सिंह व कल्पना सोरेन कर रही हैं। कल्पना ने अपने संबोधन में कहा कि योजना किसी धर्म, जाति, व्यक्ति विशेष का नहीं होता है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना ने महिलाओं को मजबूत बनाया है। उन्होंने कहा कि वह सभी से अपील करती है कि वह अपना समर्थन लोहा लेने वाले आदिवासी सीएम को दें। उनकी सरकार अनवरत एसी योजना चलाएगी जिससे झारखंड आगे भी खुशहाल होगा।
रेलवे में नया बदलाव: Tatkal Ticket बुकिंग के लिए अब अनिवार्य होगा e-Aadhaar Authentication, जानिए क्या बोले मंत्री अश्विनी वैष्णव
अगर आप रेलवे के तत्काल टिकट सिस्टम से अक्सर जूझते हैं और हर बार ‘Waiting List’ में फंस जाते हैं,...