रांची: गुरुवार को जामताड़ा के कुंडहित में आयोजित परिवर्तन सभा को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने जेमएमएम पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार जुष्टिकरण को बढ़ावा दे रही है। ये सरकार भईभतीजावाद को बढ़ावा दे रही है। भ्रष्टाचार में लिप्त जेएमएम, आरजेडी और कांग्रेस की यह गंठजोड़ सरकार झारखंड में लूट मचा रखी है। ये लोग झारखंड की जनसांख्यिकी के साथ खिलवाड़ करने की साजिश रच रहे हैं। घुसपैठियों को आदिवासियों की जमीन, उनकी बेटियों और उनके आजीविका के साधनों को नष्ट करने की साजिश की जा रही है। आदिवासी बेटियों के साथ साजिशन अन्याय हो रहा है। यह सरकार साजिशें रचकर आदिवासी समाज के साथ खिलवाड़ कर रही है। वहीं धामी ने आगे कहा कि इस बार झारखंड में कमल का फूल खिलने वाला है।
संथाल आदिवासियों की बेटी देश की प्रथम नागरिक बनी है, और यह केवल मोदी सरकार में ही संभव हो पाया है। मोदी सरकार आदिवासी समाज के लोगों को मुख्यधारा में लाने का काम कर रही है। भाजपा इस संकल्प के साथ कार्य करती है कि हर वर्ग का उत्थान हो और हर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर मिले। झारखंड में अपार संपदा है। यहा आपार संभावनाएं व्याप्त है। धामी ने डेमोग्राफी चेंज पर कहा कि संथाल परगना में पहले आदिवासियों की जनसंख्या 44% थी, जो अब घटकर 28% रह गई है। यह गंभीर चिंता की बात है। बेछियों को फुसलाकर दूसरे धर्म में शादी कर ले जाया जा रहा है और उनकी जमीने हड़प ली जा रही है। आदिवासी युवाओं को भी धोखा दिया गया है। झारखंड में एक के बाद एक परीक्षाएं लीक हुई हैं, जिसका सबसे ज्यादा नुकसान गरीब युवाओं को हुआ है। मेहनत कर के पढ़नेवाले पीछे रह गए है भ्रष्ट सरकार पैसे लेकर पेपर बांटती है और गरीबों का हक छीनती है। यह सरकार जेल में रहकर आई है और अब भी जमानत पर है। भाजपा की सरकार आने पर ये सारी रिक्तियां भरी जाएंगी। पुष्कर सिंह धामी ने हेमंत सरकार को लेकर कहा कि ये घेटालों की सरकार है। घोटाले भ्रष्टाचार के मामला पर हेमंत सोरेन जेल गए थे और अब जमानत पर बाहर है। झारखंड की जनता अब परिवर्तन के पक्ष में हैं।