रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव की धमक दिखने लगी है। साथ ही दिखने लगा है विधायको की दलबदल की राजनीति। बड़ी खबर ये आर रही कि हुसैनाबाद सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक कमलेश सिंह अब भाजपा का दामन थामने वाले हैं। पीएम मोदी के झारखंड दौरे के बाद तीन अक्टूबर को कमलेश अपने समर्थको के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। मालूम हो कि झारखंड चुनाव से पहले तेजी से राजनीतिक तस्वीरें बदल रहीं है।
मीडिया सूत्रों की मानें तो झारखंड बीजेपी विधानसभा चुनाव सह प्रभारी व असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा समेत पार्टी शीर्ष नेताओं ने कमलेश सिंह को भाजपा में आने के लिए अपनी सहमति जता दी है। इस खबर के बाद बताया जा रहा कि कमलेश सिंह का भाजपा में आने का रास्ता लगभग साफ हो चुका है। बताते चलें कि कमलेश सिंह हुसैनाबाद सीट से एनसीपी की टिकट से दो बार चुनाव जीते चुके हैं। फिलहाल पलामू की पांच विधानसभा सीटों में से चार पर भाजपा का कब्जा है। वहीं अब हुसैनाबाद सीट से एनसीपी के कमलेश सिंह के भाजपा में आ जाने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।