पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के पिता का 17 सितंबर को निधन हो गया था। आज प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ है। सभा रंगभूमि मैदान में जारी है। इसमें झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (Jharkhand CM Hemant Soren) शामिल हुए। हेमंत सोरेन ने सांसद के पिता के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पप्पू यादव के परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें ढांढस दिया।
इस दौरान वह मीडिया के राजनीतिक सवाल से बचते नज़र आएं। उन्होंने कहा कि झारखंड में जब चुनाव होगा तब देखा जाएगा अभी तो हम पप्पू यादव के पिता का देहांत हुआ उनके आत्मा को शांति मिले यही दुआ करने आए हैं। राजनीति की बातें बाद में करेंगे। दुख के इस घड़ी में वे उनका साथ देने आए हैं।
वहीं, पप्पू यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हेमंत देश के ऐसे इकलौते मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने सिस्टम के खिलाफ लड़ा। जेल गए फिर जेल से बाहर निकलकर सरकार बनाई। हेमंत मेरे दिल की गहराइयों में हैं। हम दोनों का रिश्ता सगे भाई का है।