रांची: राजधानी रांची के लालगुटवा बैंक्विट हॉल में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में विधानसभा चुनाव 20-24 संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद वीर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित अन्य मंत्री गण शामिल हुए इस कार्यक्रम में राज्य के सभी प्रखंड अध्यक्ष प्रदेश के डेलिगेट्स सहित प्रमुख कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही। अपने संबोधन में ज्यादातर नेताओं ने कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार के 5 साल के कामों को लेकर जनता के बीच जाने की सलाह दी खासकर मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना हाल ही में लगातार हो रही नियुक्तियां आदि सरकार की उपलब्धियां को लेकर जनता को अपने पक्ष में किस तरह मोड़ा जा सकता है इसके लिए बड़े नेताओं ने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिया।
नीतीश कुमार से गृह विभाग छिनने पर भड़के मुकेश सहनी.. बोले- अब सीएम कुर्सी भी BJP ही तय करेगी
बिहार (Bihar Politics) में एनडीए की भारी चुनावी जीत के बाद नई सरकार ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया...




















