बिहार घुसते ही अपराध किसे कहते हैं, ये पता चल जाता है। चाहे राह चलते गोली मारने की बात हो या ट्रेन में सीट पर बैठे लोगों से लूट या सामान चोरी की बात हो। बिहार आते ही लोग सर्तक हो जाते हैं। ताजा मामला हावड़ा राजेंद्र नगर एक्स्प्रेस से चोरी की घटना सामने आई है। शनिवार को गहनों से भरे ट्रॉली बैग को चोरों ने गायब कर दिया है। बैग में सोने की चेन, अंगूठी, कान की बाली, कपड़े सहित अन्य महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स थे। जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपए से भी अधिक है।
महिला यात्री पटना के इंद्रपुरी कॉलोनी की रहने वाली है। पीड़ित यात्री गजाला आलम ने बताया कि शुक्रवार को वो अपने पिता और बच्चों के साथ हावड़ा से पटना आने के लिए हावड़ा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस में चढ़ी थी। उनका सीट वातानुकूलित कोच संख्या – बी 04 में था। उन्होंने ब्लू कलर के वीआईपी ट्राली बैग को अपनी सीट के नीचे रख दिया था। यात्रा के दौरान वह सो गई। ट्रेन जब शनिवार की सुबह राजेंद्र नगर स्टेशन पर पहुंची तो उनकी नींद खुली। ट्रेन से उतरने के दौरान ट्राली बैग निकालने लगी तो वह सीट के नीचे से गायब था। उन्होंने काफी खोजने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला।
जीआरपी थानेदार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उनकी नींद खुली तब उन्हें सामान गायब होने के बारे में पता चला। सामान यहां गायब नहीं हुआ होगा। राजेंद्र नगर पहुंचने से पहले गायब हुआ होगा। छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोर और सामान को बरामद कर लिया जाएगा।