बिहार में इन दिनों यात्रा का दौर चल रहा है। कई नेता राज्य के विभिन्न जिलों में जा कर लोगों से जन संवाद कर रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी अब यात्रा पर निकलने वाले हैं। हालांकि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की यह यात्रा चुनाव से सम्बंधित नहीं है, बल्कि वह हिन्दुओं को एकजुट करने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। गिरिराज सिंह ने 18 अक्टूबर से ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ शुरू करने की घोषणा कर दी है। इसका उद्देश्य हिंदू समुदाय को एकजुट करना बताया जा रहा है, जिसका विषय है- ‘संगठित हिंदू – सुरक्षित हिंदू’, जिसमें हिंदुओं की एकजुटता पर जोर दिया गया है।
यात्रा का पहला चरण 18 अक्टूबर को भागलपुर से शुरू होगा और 22 अक्टूबर को किशनगंज में समाप्त होगा। गिरिराज सिंह 18 अक्टूबर को भागलपुर, 19 अक्टूबर को कटिहार, 20 अक्टूबर को पूर्णिया, 21 अक्टूबर को अररिया, और 22 अक्टूबर को किशनगंज पहुंचेंगे। गौर करने लायक बात यह है कि गिरिराज सिंह की ये सभी यात्रा मुस्लिम बहुल जिले में हो रही है। उनकी यात्रा के दौरान हिंदू एकजुटता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
रावण दहन : पटना के गांधी मैदान में 8 गेट खुलेंगे जनता के लिए… 128 CCTV कैमरे से रखी जाएगी निगरानी
इस यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के कहा कि ‘बांग्लादेश में हिंदू बहनों और बेटियों पर हुए अत्याचार की पृष्ठभूमि में, भारत में भी ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है, इसलिए चरमपंथी ताकतों से बचने के लिए हिंदू समुदाय को एकजुट करना जरूरी है।