• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

Jharkhand:JMM के पूर्व विधायक अमित महतो और सीमा महतो ने दिया इस्तीफा,बताई यह वजह

February 20, 2022
बादल फटने से धर्मशाला में तबाही, पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह तबाह, 20 मजदूर बह गए; 2 शव बरामद

बादल फटने से धर्मशाला में तबाही, पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह तबाह, 20 मजदूर बह गए; 2 शव बरामद

June 26, 2025
Renu Kushwaha joins RJD image Tejashwi with Kushwaha leaders RJD new social alliance Bihar OBC vote bank shift

तेजस्वी यादव का नया ‘OBC Card’: NDA को दिया बड़ा झटका

June 26, 2025
उत्तराखंड में भयानक हादसा: रुद्रप्रयाग में यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में बही, एक की मौत, कई लापता

उत्तराखंड में भयानक हादसा: रुद्रप्रयाग में यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में बही, एक की मौत, कई लापता

June 26, 2025
Tejashwi Yadav dark era poster RJD attack on 20 years of NDA rule Bihar corruption and unemployment chart Tejashwi Yadav speaking against misrule

तेजस्वी यादव ने बोला तीखा हमला: बिहार के पिछले 20 साल हैं अंधकार युग, RJD ने पोस्टर के जरिए खोली सरकार की पोल

June 26, 2025
Gopalganj school bus accident scene NH-27 truck and bus collision Bihar Injured children rescued in Bihar road mishap Police at Gopalganj accident site

गोपालगंज में स्कूली बच्चों से भरी बस हादसे का शिकार, ट्रक से टक्कर में दर्जनभर से ज्यादा घायल

June 26, 2025
ईरान का नया केंद्र: ब्रिटेन में शिफ्ट हुआ परमाणु कार्यक्रम, इजरायल के हमलों के बाद बड़ा बदलाव!

ईरान का नया केंद्र: ब्रिटेन में शिफ्ट हुआ परमाणु कार्यक्रम, इजरायल के हमलों के बाद बड़ा बदलाव!

June 25, 2025
मेघालय हनीमून हत्याकांड: नाले से मिला सामान, राजा रघुवंशी की हत्या के अहम सबूत होने की संभावना

मेघालय हनीमून हत्याकांड: नाले से मिला सामान, राजा रघुवंशी की हत्या के अहम सबूत होने की संभावना

June 25, 2025
ड्रग मनी और अवैध संपत्ति मामले में बिक्रम मजीठिया गिरफ्तार, पंजाब की राजनीति में हलचल

ड्रग मनी और अवैध संपत्ति मामले में बिक्रम मजीठिया गिरफ्तार, पंजाब की राजनीति में हलचल

June 25, 2025
केंद्र सरकार ने झरिया भूमिगत आग के लिए 5,940 करोड़ के संशोधित मास्टर प्लान को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने झरिया भूमिगत आग के लिए 5,940 करोड़ के संशोधित मास्टर प्लान को दी मंजूरी

June 25, 2025
कोलकाता एयरपोर्ट की सुरक्षा पर उठे सवाल, सुवेंदु अधिकारी ने जताई चिंता

कोलकाता एयरपोर्ट की सुरक्षा पर उठे सवाल, सुवेंदु अधिकारी ने जताई चिंता

June 25, 2025
चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी के आरोपों पर विवाद: ECI ने खारिज किए दावे, कहा- “पूरी तरह बेतुका”

चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी के आरोपों पर विवाद: ECI ने खारिज किए दावे, कहा- “पूरी तरह बेतुका”

June 25, 2025
‘कुशवाहा समाज एक कदम चलेगा तो तेजस्वी चार कदम चलेगा’

‘कुशवाहा समाज एक कदम चलेगा तो तेजस्वी चार कदम चलेगा’

June 25, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 26, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home राज्य झारखंड

Jharkhand:JMM के पूर्व विधायक अमित महतो और सीमा महतो ने दिया इस्तीफा,बताई यह वजह

by WriterOne
February 20, 2022
in झारखंड, राज्य
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

[Team Insider] झारखंड मुक्ति मोर्चा के सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो और सीमा महतो ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की कॉपी को फेसबुक पर पोस्ट किया है। अमित महतो ने अपने 4 पन्नों के इस्तीफे में हेमंत सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही इस्तीफे देने की पूरी वजह बताइ है। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को त्याग पत्र लिखा है।जिसमे लिखा है कि मैं अमित कुमार पूर्व विधायक सिल्ली विधानसभा क्षेत्र बड़े दुख के साथ अवगत कराना चाहता हूं कि वर्ष 2014 के विधानसभा आम चुनाव में आपके सानिध्य और सिल्ली विधानसभा वासियों के असीम प्यार के फलस्वरुप भारी मतों से विजय होकर झारखंडी हितों के रक्षार्थ विधानसभा पहुंचा। मेरी निष्ठा को देखते हुए आपके द्वारा मुझे जो भी दायित्व सौंपा गया। मैंने पार्टी के सभी संवैधानिक कर्तव्यों को निष्ठा पूर्वक और ईमानदारी से निर्वहन किया और अब तक बगैर समझौता किए माटी और पार्टी की विचारधारा को झारखंडी जनमानस तक पहुंचाने का कार्य किया।

इस्तीफे की कॉपी

संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन

उन्‍होंने लिखा है कि झामुमो सरकार द्वारा अब तक खतियान आधारित स्‍थानीय और नियोजन नीति नहीं परिभाषित किये जाने पर एवं भाषाई अति‍क्रमण पर विराम नहीं लगाने के कारण मैं आहूत हूं। अत: मैं झामुमो से इस्‍तीफा देता हूं।उन्होंने लिखा है कि राज्य गठन का उद्देश्य ही झारखंडी और संवैधानिक रूप से संरक्षित करते हुए मौलिक अधिकारों को जनमानस के बीच स्थापित करना और परंपरा, सामाजिक संरचना, संस्कृति, पारंपरिक व्यवस्था, लोकगीत सहित पर्व त्योहार के साथ-साथ भाषाई अतिक्रमण से बचाव कर विलुप्त होते जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं को प्रोत्साहित कर पुनर्स्थापित करना था। लेकिन किसी भी राज्य की मूल भाषा वहां के रैयतों के द्वारा बोली जाने वाली मातृभाषा होती है। झारखंड में झारखंड के बाहर की भाषा भोजपुरी, मगही, अंगिका, उर्दू ,बांग्ला ,उड़िया को क्षेत्रीय भाषा के रूप में संवैधानिक दर्जा देने के फलस्वरुप यहां के मूल रैयतों की मातृभाषा विलुप्त और हाशिये पर जाना शत प्रतिशत तय हो गया है। इस नियमावली के आधार पर प्रवासियों को झारखंड में तुष्टिकरण के तहत आमंत्रित करते और चतुर्थ वर्गीय नौकरियों में प्राथमिकता के साथ अवसर देकर प्रोत्साहित करना संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन है।

फाइल फोटो

बगैर स्थानीयता और नियोजन नीति परिभाषित किए बना आरक्षण कानून

उन्होंने कहा कि राज्य में बगैर स्थानीयता और नियोजन नीति परिभाषित किए 75% निजी क्षेत्र में आरक्षण कानून बनाया गया है। वर्तमान में गुरुजी के मूल भावना और पार्टी संविधान के विपरीत झारखंडी विरोधी फैसले सरकार ले रही है। अपनी राजनीतिक सफर में नैतिकता और झारखंडी मानसिकता का परिचय देते हुए कभी भी झारखंडी हितों के से समझौता नहीं किया। जिसके फलस्वरूप तत्कालीन झारखंडी मानसिकता वाली भाजपा आजसू पार्टी समर्थित सरकार द्वारा सीएनटी एसपीटी एक्ट के संशोधन के खिलाफ मुखर होकर उग्र विरोध के कारण विधानसभा सदन से निलंबित हुआ। समझौता वादी विचारों से इतर मानसिकता रखने के कारण राजनीतिक साजिश के तहत विधानसभा की सदस्यता भी गवाई।

Related Post

गैंगस्टर अमन सिंह की पत्नी को 4 लाख का मुआवजा, सरकार ने जारी किया आदेश

गैंगस्टर अमन सिंह की पत्नी को 4 लाख का मुआवजा, सरकार ने जारी किया आदेश

June 25, 2025
झारखंड में भारी बारिश से तबाही: 4 की मौत, 13 घायल, पुल टूटे, वाहन फंसे

झारखंड में भारी बारिश से तबाही: 4 की मौत, 13 घायल, पुल टूटे, वाहन फंसे

June 19, 2025

झारखंड जमीन सर्वे: सरकार ने हाईकोर्ट को दी जानकारी, तीन राज्यों से सीखी जा रही तकनीक

June 17, 2025

रांची में ऑनलाइन जिस्मफरोशी रैकेट पर पुलिस का छापा, कई हाई प्रोफाइल महिलाएं और छात्राएं शामिल

June 7, 2025

आंदोलनकारी शहीदों के सपनों पर कुठाराघात

वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा पार्टी संविधान और मूल झारखंडियों के जन आकांक्षाओं के विपरीत जाकर राज्य के महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों, निगम, खेल संघ और आयोग में गैर झारखंडियों को स्थापित किया जा रहा है। जबकि झारखंडी भाइयों और बहनों में अहर्ता की कमी नहीं है। जो अलग राज्य के आंदोलनकारी शहीदों के सपनों पर कुठाराघात है।

फाइल फोटो

मौलिक अधिकारों के साथ सरासर धोखा

वर्तमान समय में प्रवासी तुष्टीकरण के तहत पार्टी प्रतिज्ञापत्र, चुनावी घोषणा पत्र में घोषित ओबीसी आरक्षण का दायरा 27% में ही निर्धारित करते हुए विभागीय नियुक्ति नियमावली बनाई जा रही हैं। जो झारखंडी पिछड़ा जनमानस की उम्मीदों और मौलिक अधिकारों के साथ सरासर धोखा है।

सीएनटी एसपीटी एक्ट को तार-तार करने वाला कानून

सरकार द्वारा मूलवासियों की भूमि लूटने के लिए लैंड पूल कानून बनाया गया है। जो झारखंडियों का रक्षा कवच सीएनटी एसपीटी एक्ट को तार-तार करने वाला कानून है। जो झारखंडी हितों और जन भावना के खिलाफ है। एक झारखंडी होने के नाते सरकार के इस निर्णय से भी मैं काफी आहत हूं।

झारखंडी मूल भावना से नहीं कर सकता समझौता

बड़े भाई हेमंत सोरेन के नेतृत्व में वर्ष 2019 में झारखंडी सरकार गठन के बाद सरकार पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और हर स्तर पर झारखंडी हित में खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति परिभाषित करने को लेकर मुखरता से लगातार आग्रह करता रहा हूं। लेकिन सरकार गठन के 2 वर्ष बीतने के बावजूद अब तक झारखंडी हित में खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति परिभाषित नहीं होने से आहत होकर मैंने सरकार से 20 जनवरी 2022 को सोशल मीडिया के माध्यम से गुरुजी की भावना पार्टी संविधान एवं झारखंडियों की मूल भावना और राज्य के नवनिर्माण के उद्देश्य से खतियान आधारित स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति परिभाषित 20 फरवरी 2022 तक करने का आग्रह किया था। इस विषय पर सरकार ने अब तक गंभीरता से कोई ठोस पहल नहीं किया। जिससे मैं आहत हूं और मैं झारखंडी मूल भावना से समझौता नहीं करते हुए अपने घोषणा पत्र पर अडिग रहते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के सभी संवैधानिक पदों सहित प्राथमिक सदस्यता एवं दायित्व से आज इस्तीफा देता हूं।

गुरुजी के आदर्शों के खिलाफ हो रहा काम

वही जेएमएम की सिल्ली की पूर्व विधायक सीमा महतो ने भी अपनी प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के नाम लिखा है।जिसे फेसबुक पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि शिबू सोरेन हमेशा शराबबंदी के पक्षधर रहे हैं और शराबबंदी को लेकर जन जागरण करते रहे हैं। लेकिन वर्तमान परिदृश्य में राज्य सरकार राजस्व के नाम पर शराब बेचने परा आमदा है। जो उनके आदर्शों के खिलाफ है। सबसे दुखद पहलू यह है कि महाधिवक्ता समेत अन्य संवैधानिक पदों सहित विधिक सलाहकार के पद पर झारखंड विरोधियों को नियुक्त किया गया है। इस कारण झारखंड के हित में सरकार फैसले नहीं ले पा रही है।

झारखंडियों के हित में फैसले होने की थी उम्मीद

उन्होंने लिखा है कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार गठन के बाद आम झारखंडी की तरह मुझे भी काफी उम्मीद थी कि वर्तमान सरकार के पहले कैबिनेट बैठक में ही झारखंडी हित में खतियान आधारित स्थानीय नीति और नियोजन नीति, पिछड़ा वर्ग आरक्षण 27%, महिलाओं के लिए 50% आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे के निर्णय लिए जाएंगे। लेकिन राज्य हित में यह मुद्दे जस के तस हैं और झारखंडी जनमानस के साथ माताएं बहने अपने नौनिहालों के साथ अपने अधिकारों के लिए सड़क पर आज भी संघर्षरत हैं। जो बेहद पीड़ादायक है।झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेतृत्व वाली सरकार के 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी झारखंड सरकार में झारखंडी हित में संवेदनशील मुद्दों पर गंभीरता नहीं दिखाई है। इससे मैं काफी आहत हूँ और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रही हूं।

ये तो शुरुआत है : प्रतुल शाहदेव

वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झामुमो ने सिर्फ सत्ता में आने के लिए स्थानीयता और आदिवासी मूलवासी उत्थान का कार्ड खेला था। सत्ता में आते ही सरकार अपने लिए सुख-सुविधा के साधन जुटाने में लग गई और उन्हीं आदिवासी मूलवासी को भूल गई जिनके बदौलत वो सत्ता में आई थी। अब पूर्व विधायक अमित महतो ने इसी मुद्दे पर झामुमो से इस्तीफा दे दिया। ये तो शुरुआत है।

Tags: amit mahtoJharkhand Newsjmm
Share197Tweet123
WriterOne

WriterOne

Related Posts

गैंगस्टर अमन सिंह की पत्नी को 4 लाख का मुआवजा, सरकार ने जारी किया आदेश

गैंगस्टर अमन सिंह की पत्नी को 4 लाख का मुआवजा, सरकार ने जारी किया आदेश

by PadmaSahay
June 25, 2025
0

रांची : गैंगस्टर अमन सिंह की पत्नी अंजुला सिंह को मानवाधिकार आयोग की सिफारिश पर 4 लाख रुपये का मुआवजा...

झारखंड में भारी बारिश से तबाही: 4 की मौत, 13 घायल, पुल टूटे, वाहन फंसे

झारखंड में भारी बारिश से तबाही: 4 की मौत, 13 घायल, पुल टूटे, वाहन फंसे

by PadmaSahay
June 19, 2025
0

रांची: झारखंड में पिछले पांच दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया...

झारखंड जमीन सर्वे: सरकार ने हाईकोर्ट को दी जानकारी, तीन राज्यों से सीखी जा रही तकनीक

झारखंड जमीन सर्वे: सरकार ने हाईकोर्ट को दी जानकारी, तीन राज्यों से सीखी जा रही तकनीक

by PadmaSahay
June 17, 2025
0

रांची: झारखंड में जमीन सर्वे को पूरा करने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट में...

रांची में ऑनलाइन जिस्मफरोशी रैकेट पर पुलिस का छापा, कई हाई प्रोफाइल महिलाएं और छात्राएं शामिल

रांची में ऑनलाइन जिस्मफरोशी रैकेट पर पुलिस का छापा, कई हाई प्रोफाइल महिलाएं और छात्राएं शामिल

by PadmaSahay
June 7, 2025
0

रांची: राजधानी रांची में पुलिस ने एक संगठित ऑनलाइन जिस्मफरोशी रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आज सुबह हुई...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
बादल फटने से धर्मशाला में तबाही, पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह तबाह, 20 मजदूर बह गए; 2 शव बरामद

बादल फटने से धर्मशाला में तबाही, पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह तबाह, 20 मजदूर बह गए; 2 शव बरामद

June 26, 2025
Renu Kushwaha joins RJD image Tejashwi with Kushwaha leaders RJD new social alliance Bihar OBC vote bank shift

तेजस्वी यादव का नया ‘OBC Card’: NDA को दिया बड़ा झटका

June 26, 2025
उत्तराखंड में भयानक हादसा: रुद्रप्रयाग में यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में बही, एक की मौत, कई लापता

उत्तराखंड में भयानक हादसा: रुद्रप्रयाग में यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में बही, एक की मौत, कई लापता

June 26, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.