रांची: झारखंड में चुनाव की तिथियों की घोषणा होते ही सभी दलों की सक्रियता तेज हो गयी है। चुनाव आयोग के फैसले परकोई खुश तो कोई नाखुश नजर आ रहा है। बता करें कांग्रेसकी तो नेता सुबोधकांत सहाय ने झारखंड विधानसभा चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव है। झारखंड में भी एक चरण में चुनाव हो सकता था। झारखंड में दो चरण में चुनाव करके करके हमारे हाथ पैर बांधने का काम किया है। कांग्रेस की तैयारी अच्छी है 20 अक्टूबर तक गठबंधन की सीटों का बंटवारा हो जाना चाहिए। उसके बाद एक साथ कैंपेन पर काम शुरू किया जाए। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर कहा, “हम चुनाव आयोग द्वारा चुनावों की घोषणा का स्वागत करते हैं। हम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। झारखंड के लोगों ने अपना मन बना लिया है और वे एक बार फिर यहां गठबंधन सरकार चुनेंगे। इधर इस मामले में झारखंड सरकार वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान पर कहा, “हम इसका स्वागत करते हैं। हम चुनाव का इंतजार कर रहे थे और आज इसकी घोषणा हो गई है। हम पूरी तरह तैयार हैं। हमारी उपलब्धियां ही हमारा मुद्दा हैं। हमने पिछले चुनाव में जो वादे किए थे, जो संकल्प लिए थे उन्हें हमने पूरा किया है।” बताते चलें कि चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, “झारखंड में चुनाव दो चरण में संपन्न होगा। पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को और दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी।