अपने तीन दिन के निजी यात्रा पर वाल्मीकिनगर पहुंचे पटना उच्च न्यायलय के न्यायधीश न्यायमूर्ति राजीव रॉय की यात्रा का मंगलवार को पूरा हो गया। इस दौरान न्यायमूर्ति द्वारा कौलेश्वर मंदिर, नर देवी, वाल्मीकि आश्रम का दर्शन किया गया। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से साफ-सफाई सहित बैठने की सुविधा का विकास करने का सुझाव दिया ताकि पर्यटकों को अधिक जन सुलभ सुविधा मिल सके। न्यायमूर्ति ने वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज की कार्य प्रणाली को भी देखा व समझा। मौके पर मौजूद अधिकारियों से उन्होंने बराज की निर्माण और वर्तमान स्थिति के बारे में भी जाना।
मौके पर उपस्थित भीतिहरवा आश्रम जीवन कौशल ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि न्यायमूर्ति राजीव रॉय प्रकृति प्रेमी के साथ ही बिहार की नदियों के बारे में गहरी जानकारी रखते है। मौके पर ट्रस्ट के सचिव व प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ ज्ञानदेव मणि त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष राकेश राव, विराज शंकर सिंह उर्फ़ मुकुंद बाबू, दीपेंद्र बाजपेयी, मुखिया संघ के अध्यक्ष नितेश राव, कन्हैया राव आदि उपस्थित रहे।