चंडीगढ़: नायब सिंह सैनी आज दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। पंचकूला में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में कई राज्यों के मंत्री और नेता पहुंच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) भी हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे हैं।
उनका कहना है कि यह एक ऐतिहासिक जीत है। मेरे नेता, हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। इसका श्रेय नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और नायब सैनी के प्रयासों को जाता है। इसके साथ ही हरियाणा की जनता को जाता है जिन्होंने पीएम मोदी पर भरोसा जताते हुए दुबारा भाजपा को चुना।
बीजेपी से अलग हुई गिरिराज सिंह की हिन्दू यात्रा… बोले- मेरी यात्रा का किसी दल से कोई सरोकार नहीं
विपक्षी दलों द्वारा बहुत झूठ फैलाये गये, लेकिन जनता ने सबको नकार दिया है। चिराग पासवान ने कहा कि यही नतीजे आप झारखंड और महाराष्ट्र में भी देखेंगे। उसके बाद 23 नवंबर को दिल्ली और बिहार में चुनाव होंगे, उसमें भी एनडीए की जीत तय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पुनरुद्धार असंभव है। कांग्रेस बहाने ढूंढना बंद करके आत्ममंथन करे। अपनी हार का ठीकरा दूसरों पर न फोड़ें।