वैशाली में शनिवार को पुलिस शराब को लेकर गश्ती कर रही थी। इसी दौरान शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा। अचानक उसकी मौ’त हो गई। इसके बाद मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। मृतक की पहचान राजेन्द्र पासवान(50) के रूप में हुई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करते हुए उन्हें बंधक बना लिया। घटना महुआ थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव (वार्ड 6) की है।
जानकारी मिलने पर SDPO सुरभ सुमन पुलिस टीम के साथ पहुंचीं। आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। इस दौरान वो हाथ जोड़कर परिजनों को शांत करती दिखीं। वैशाली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार फिलहाल स्थिति सामान्य है। ग्रामीणों की मारपीट में एक सिपाही घायल हुआ है। पुलिस जीप में भी तोड़फोड़ की गई है।
मृ’तक की पहचान राजेन्द्र पासवान (50) के रूप में हुई है। मृतक कटहरा थाना क्षेत्र के करहटिया बुजुर्ग गांव निवासी थे। बता दें कि इस घटना का वीडियो शनिवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है की भीड़ वर्दीधारी पुलिस अधिकारी को पकड़कर ले जाती हैं और एक घर के कमरे में बंद कर रही है।
वैशाली एसपी ऑफिस से जारी प्रेस रीलिज में बताया गया है कि 19 तारीख की सुबह महुआ थाना की पुलिस टीम ASI भुनेश्वर राम के साथ गश्ती पर निकली थी। इसी बीच मद्यनिषेध के लिए जारी टॉल फ्री नंबर – 15545 पर शराब की सूचना मिली। पुलिस टीम जलालपुर गंगटी गांव पहुंची। टीम को देखकर 50 साल के बुजुर्ग राजेंद्र पासवान भागने लगा। भागने के दौरान ही गिरकर उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त उसके और पुलिस गाड़ी की दूरी 250 मीटर थी। मृतक राजेंद्र पासवान कटहरा थाना के करहथिया बुजुर्ग के निवासी थे।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम के साथ मारपीट की। सरकारी वाहन में तोड़फोड़ किया। एक सिपाही घायल हुआ है, जिसका इलाज महुआ अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। मौके पर सीनियर पुलिस अधिकारी पहुंचे हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।