भाजपा ने बिहार में दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें तरारी से विशाल प्रशांत को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि रामगढ़ से अशोक कुमार सिंह भाजपा के उम्मीदवार होंगे।
तरारी विधानसभा से भाजपा ने पूर्व विधायक सुनील पांडे के पुत्र विशाल प्रशांत को टिकट दिया है। सुनील पांडेय पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुए थे।
वहीं रामगढ़ से भाजपा ने 2015 में चुनाव जीतने वाले अशोक कुमार सिंह को मौका दिया है।
तरारी सीट माले के सुदामा प्रसाद के आरा लोकसभा से सांसद बनने के बाद खाली हुई थी। जबकि रामगढ़ विधायक रहे सुधाकर सिंह के बक्सर सांसद बनने के बाद वहां उपचुनाव हो रहा है।
इन दोनों सीटों पर महागठबंधन ने अभी तक उम्मीदवार नहीं उतारा है। जबकि जनसुराज ने तरारी सीट पर एसके सिंह को उम्मीदवार बनाया है।