झारखंड के मुख्यमंत्री हेमत सोरेन के हमशक्ल के बाद अब राहुल गांधी जैसा दिखने वाले एक व्यक्ति सामने आया, जिसका नाम नूर है। दरअसल विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद शनिवार को जब राहुल गांधी झारखंड के दौरे पर पहुंचे, तो नूर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
नूर ने ना केवल राहुल गांधी की तरह दाढ़ी रखते हैं और उनकी तरह बात करते हैं, बल्कि वे राहुल की तरह हाथ में संविधान की प्रति भी अपने साथ लेकर चलते हैं। नूर ने बताया कि ‘मैंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रेरित होकर राहुल गांधी जैसा रूप अपनाया है। राहुल गांधी झारखंड में संविधान पर भाषण देने आए थे, मैंने उन्हें संविधान की प्रति भेंट की है।’
नूर ने बताया कि ‘लोग मुझे ‘झारखंड का राहुल गांधी’ के नाम से जानते हैं।’ बता दें कि राहुल गांधी हाल ही में अपनी दाढ़ी को लेकर चर्चा में थे, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी, जिसमें सफेद और काले रंग का अनूठा मिश्रण था। सोशल मीडिया पर उनका ये लुक काफी वायरल हुआ था।