बीजेपी के फायर ब्रांड नेता केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा सीमांचल क्षेत्र में इन दिनों भ्रमण कर रही है। शुक्रवार को भागलपुर से इस यात्रा की उन्होंने शुरुआत की जो शनिवार को कटिहार में भ्रमण करते हुए पूर्णिया पहुंची। इसके बाद पूर्णिया से कटिहार की सीमा पर गिरिराज सिंह का भव्य स्वागत किया गया। शहर में भी गिरिराज सिंह का गर्मजोशी से स्वागत हुआ और अब पूर्णिया और अररिया होते हुए किशनगंज में यात्रा का समापन होगा।
21 अक्टूबर को गिरिराज सिंह अररिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे हिंदुओं के हित में बात करेंगे। सोमवार को हवन के बाद अररिया में भी गिरिराज सिंह शोभायात्रा निकालेंगे। इस दौरान भारी संख्या में उनके समर्थक उनके साथ जुड़ेंगे।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के अररिया आगमन की तैयारी पूरी कर ली गई है। यात्रा को भव्य बनाने के लिए पूरे नगर भगवा झंडे, जगह-जगह तोरणद्वार और बड़े पैमाने पर होर्डिंग बैनर लगाया गया है। भागलपुर से चलकर, कटिहार, पूर्णिया के बाद 20 अक्टूबर यानी रविवार की शाम बेला में यात्रा अररिया जिला मुख्यालय में प्रवेश की। इसमे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और ध्यान गुरु दीपांकर महाराज मुख्य रूप से शामिल रहेंगे।