मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 28 अक्टूबर को एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास में एनडीए की बड़ी बैठक बुलाई है। झारखंड विधानसभा चुनाव और बिहार में 4 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव को लेकर यह अहम बैठक बुलाई गयी है। जिसमें एनडीए के तमाम नेता शामिल होंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में उपचुनाव के साथ-साथ बिहार विधानसभा चुनाव, राजनीतिक हालात और सरकार के कामकाज की समीक्षा होगी।
बता दें कि 15 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने देश के दो राज्यो महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की घोषणा की थी। साथ ही बिहार की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का भी एलान किया गया था। देशभर के 13 राज्यों की कुल 48 सीटों पर उपचुनाव होगा। जिसमें बिहार की 4 सीटें भी शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी जबकि 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।
CM नीतीश ने 1239 नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को प्रदान किया नियुक्ति प्रमाण पत्र
बता दें कि इससे पहले रविवार 20 अक्टूबर को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर एनडीए के तमाम घटक दलों की बैठक हुई। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन बैठक में मौजूद रहे। एनडीए के नेताओं ने प्रत्याशियों के नामांकन और प्रचार की रणनीति पर चर्चा की।