बिहार में विधानसभा की चार सीटों पर उप चुनाव हो रहे हैं। भाजपा इस उपचुनाव में दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने दो सीटों तरारी और रामगढ़ में अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, इमामगंज में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा की दीपा मांझी और बेलागंज में जेडीयू की मनोरमा देवी को समर्थन दिया है। उप चुनाव में प्रचार के लिए बीजेपी ने 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। जिसमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, विनोद तावड़े का नाम शामिल हैं।
बिहार उप चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक
खास बात ये है कि बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को भी जगह मिली है। अश्विनी चौबे को पिछले लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया गया था। वहीं, वे पार्टी में भी अलग थलग पड़े थे। अब उन्हें स्टार प्रचारक बनाया गया है। इस सूची में केंद्र और राज्य सरकार में बीजेपी के सारे मंत्री समेत दूसरे नेता शामिल हैं। देखिये लिस्ट में किसके नाम हैं।
- डॉ. दिलीप जायसवाल
- सम्राट चौधरी
- विजय कुमार सिन्हा
- गिरिराज सिंह
- नित्यानंद राय
- सतीश चंद्र दुबे
- डॉ. राज भूषण निषाद
- विनोद तावड़े
- नागेंद्र नाथ त्रिपाठी
- भीखुभाई दलसानिया
- दीपक प्रकाश
- राधा मोहन सिंह
- संजय जायसवाल
- गोपाल नारायण सिंह
- मंगल पांडे
- ऋतुराज सिन्हा
- राजीव प्रताप रूडी
- रवि शंकर प्रसाद
- अश्विनी कुमार चौबे
- डॉ. प्रेम कुमार
- राज कुमार सिंह
- सैयद शाहनवाज़ हुसैन
- अमरेंद्र प्रताप सिंह
- नितिन नवीन
- तारकिशोर प्रसाद
- रेनू देवी
- नीरज कुमार बब्लू
- संतोष सिंह
- हरि साहनी
- जनक चमार
- केदार प्रसाद गुप्ता
- नीतीश मिश्रा
- विवेक ठाकुर
- सुशील सिंह
- डॉ. धर्मशीला गुप्ता
- भीम सिंह
- अनिल शर्मा
- मिथिलेश तिवारी
- शिवेश राम
- राजेश वर्मा