रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर ईंडी गठबंधन के घटक दल कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बता दें जारी लिस्ट के अनुसार झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव लोहरदगा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, वरिष्ठ नेता अजय कुमार जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ेंगे। जामताड़ा से ईरफान अंसारी बार बार पुन: किस्मत आजमाएंगे। बता दें कि लिस्ट जारी करने से पहले कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने कैंडिडेटेस के नाम फाइनल करने के वास्ते नई दिल्ली में बैठक की। इसमें लगभग 70 फीसदी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी प्रदान की गयी।
झारखंड के चुनाव प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने सोमवार को यह जानकारी दी। दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव (संगठन प्रभारी) केसी वेणुगोपाल, झारखंड कांग्रेस प्रमुख केशव महतो कमलेश और गुलाम अहमद मीर सहित अन्य लोगों ने शिरकत की। देखिए पूरी सूची