रांची: सीट बंटवारे को लेकर ईंडी गठबंधन में चल रही खींचतान खत्म हो गयी है। तेजस्वी यादव ने पत्रकारो से बातचीत मे कहा कि सीट बंटवारे को लेकर बातचीत पूरी हो चुकी है। ईंडिया गठबंधन के सभी दल धर्मनिरपेक्षता, शांति और सद्भाव में विश्वास रखते हैं। हम सभी चाहते हैं कि झारखंड आगे बढ़े और झारखंड के लोग समृद्ध हों। झारखंड पर सबसे लंबे समय तक राज करने वाली भाजपा ने झारखंड को बर्बाद कर दिया। भाजपा आरक्षण और संविधान विरोधी है। झारखंड की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। भारत गठबंधन एकजुट है और झारखंड की जनता चाहती है कि हेमंत सोरेंट फिर से झारखंड के सीएम बनें। वहीं सीट को लेकर किए गए सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि थोड़ी देर प्रतीक्षा कीजीए सब साफ हो जाएगा। हम सीट और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेंगे।