रांची: ईंडी गठबंधन में राजद ने भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश में छह सीटों पर राजद लड़ेगी झारखंड विधानसभा चुनाव। बता दें काफी मान मनौवल के बाद तेजस्वी आखिर छह सीटों पर मान गए। पिछले कई दिनों से रांजद ईंडी गठबंधन के खिलाफ मोर्चा खोले हुए था कई राउंड की बातचीत के बाद भी कोई हल नहीं निकलता दिख रहा था । आखिर में तेजस्वी ने छह: सीटो पर अपनी सहमति दिखा कर अपने प्रत्यााशियों की लिस्ट जारी कर ही दी।बताते चलें कि सीट बंटवारे को लेकर ईंडी गठबंधन में चल रही खींचतान खत्म हो गयी है। तेजस्वी यादव ने पत्रकारो से बातचीत मे कहा कि सीट बंटवारे को लेकर बातचीत पूरी हो चुकी है। ईंडिया गठबंधन के सभी दल धर्मनिरपेक्षता, शांति और सद्भाव में विश्वास रखते हैं। हम सभी चाहते हैं कि झारखंड आगे बढ़े और झारखंड के लोग समृद्ध हों। झारखंड पर सबसे लंबे समय तक राज करने वाली भाजपा ने झारखंड को बर्बाद कर दिया। भाजपा आरक्षण और संविधान विरोधी है। झारखंड की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। भारत गठबंधन एकजुट है और झारखंड की जनता चाहती है कि हेमंत सोरेंन फिर से झारखंड के सीएम बनें। वहीं सीट को लेकर किए गए सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि थोड़ी देर प्रतीक्षा कीजीए सब साफ हो जाएगा। हम सीट और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेंगे। और ये कहकर तेजस्वी गए और इसके कुछ ही देर बाद राजद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई।