रांची: झारखंड चुनाव 2024 के लिए हटिया विधान सभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार नवीन जायसवाल और ईंडिया अलायंस की ओर से अजय नाथ शाहदेव ने रांची समाहरणालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनाव प्रक्रिया के इस महत्वपूर्ण चरण में दोनों दलों के उम्मीदवारों की भागीदारी ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है, और सभी की निगाहें हटिया विधानसभा सीट पर टिक गई हैं। दोनो ही नेता जनप्रिय और जमीनी स्तर के है। दोनो के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है।