समस्तीपुर के शिवाजीनगर प्रखंड के रोसड़ा थाने के जाखर धरमपुर पंचायत के कोलहटा गांव के बनारसी ढाला वार्ड 17 मोहल्ला में पोखर में डूबने से दो बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चा गांव के रमाकांत मुखिया के 5 साल के बेटे अभिषेक कुमार और उनके भांजा बहेरी थाना निवासी राहुल मुखिया के 5 साल बेटा कृष्ण कुमार बताया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
बताया गया कि गुरुवार दोपहर बांध पर दोनों बच्चा खेल रहा था। इसी दौरान दोनों गढ्ढे में लुढक गया। जिससे दोनों गहरे पानी चला गया। जिससे दोनों डूब गया। लेकिन परिवार के लोगों को जानकारी नहीं मिल पाई। लोग इधर उधर खोजबीन कर रहे थे इसी दौरान लोगों ने शाम में दोनों का शव पानी में उपलाता हुआ देखा। जिसके बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। उधर, घटना की सूचना के बाद परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया।
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ, दोनों मासूम बालक की मां बार-बार बेहोश हो रही थी। लोगों ने बताया कि बहेरी गांव निवासी राहुल मुखिया के बेटे कृष्ण कुमार करीब एक साल से यहां रह रहा था। शिवाजीनगर सीओ वीणा भारती ने बताया कि घटना की जानकारी हुई हैं। राजस्व कर्मचारी रवि गुप्ता को घटनास्थल पर भेजा गया है।
रोसड़ा थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस को भेजा गया है, शव को जब्त कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। घटना को लेकर यूडी केस दर्ज किया जा रहा है।