बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। शनिवार की सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू वार्ड में रखा गया है। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि दिग्गज लोक गायिका को पिछले कुछ दिनों से खाने-पीने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि, उनके मेडिकल स्टाफ द्वारा अब तक कोई स्वास्थ्य बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।
पूर्णिया में सीढ़ियों से गिरीं मंत्री लेसी सिंह… कमर और हाथ में गंभीर चोट, ICU में भर्ती
शारदा सिन्हा एक लोकप्रिय लोक और शास्त्रीय गायिका हैं। वह बिहार की रहने वाली हैं। शारदा सिन्हा मैथिली और भोजपुरी गानों के लिए जानी जाती हैं। उनके कुछ फेमस गानों में’विवाह गीत’ और ‘छठ गीत’ शामिल हैं। संगीत में उनके योगदान के लिए उन्हें 1991 में पद्म श्री और 2018 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया है। हाल ही में उनके पति ब्रज किशोर की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई। वह 80 वर्ष के थे। इस साल, शारदा और उनके पति ने अपनी 54वीं शादी की सालगिरह मनाई। शारदा सिन्हा की उम्र 72 साल है।