आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन यानी इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि बिहार में जो चार सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं उसमें भी आरजेडी की जीत होगी। शनिवार 26 अक्टूबर को झारखंड से बिहार लौटे तेजस्वी यादव ने मीडिया के सामने बड़ा दावा कर दिया है। झारखंड में महागठबंधन में आरजेडी को छह सीटें मिली हैं।
तेजस्वी यादव ने ये भी कहा कि झारखंड की जनता महागठबंधन और इंडिया गठबंधन के पक्ष में खड़ी है। जनता बीजेपी से खुश नहीं है। हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली सरकार ने झारखंड की जनता के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि हम झारखंड में सरकार बनाएंगे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि बीजेपी जहां सरकार नहीं बना पाती, वहां हॉर्स ट्रेडिंग करती है।
आपको बता दें कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण में 13 नवंबर को 38 सीटों के लिए मतदान होगा। इसके बाद 20 नवंबर को 43 सीटों के लिए मतदान होगा। 23 नवंबर को मतगणना के बाद चुनाव के अंतिम नतीजे सामने आएंगे।