• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

जनता को मोदी की गारंटी पर विश्वास है, ना कि एक वोट के बदले सात झूठ के वादों पर: प्रतुल शाहदेव

November 6, 2024
बिहार का भाजपाई मंत्री निकला ‘मौत का सौदागर’.. पप्पू यादव और रोहिणी आचार्य ने जीवेश मिश्रा पर साधा निशाना

बिहार का भाजपाई मंत्री निकला ‘मौत का सौदागर’.. पप्पू यादव और रोहिणी आचार्य ने जीवेश मिश्रा पर साधा निशाना

July 4, 2025
राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज.. लालू की 13वीं बार होगी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर ताजपोशी

राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज.. लालू की 13वीं बार होगी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर ताजपोशी

July 4, 2025
नीतीश कुमार ने JDU पदाधिकारियों को बुलाया सीएम हाउस.. बोले- 2025 में 225 सीट जीतना है

नीतीश कुमार ने JDU पदाधिकारियों को बुलाया सीएम हाउस.. बोले- 2025 में 225 सीट जीतना है

July 4, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा पर.. ‘बिहार की बेटी’ से मिले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा पर.. ‘बिहार की बेटी’ से मिले

July 4, 2025
India Vs England : गिल ने लगाया दोहरा शतक.. गवास्कर, सचिन, कोहली सबका रिकॉर्ड तोड़ा

India Vs England : गिल ने लगाया दोहरा शतक.. गवास्कर, सचिन, कोहली सबका रिकॉर्ड तोड़ा

July 4, 2025
Sadaqat Ashram Congress Meeting Image – सदाकत आश्रम में कांग्रेस की बैठक का दृश्य Rajesh Ram Congress Bihar Image – प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का भाषण District Congress Presidents Bihar Image – जिला अध्यक्षों की बैठक में भाग लेते कांग्रेस नेता Mahila Booth Committee Congress Image – महिला बूथ कमेटी की भागीदारी Buxar District Congress Suspension News Image – बक्सर जिलाध्यक्ष निलंबन संबंधी बैठक

बिहार कांग्रेस ने साधी जमीनी ताकत, सदाकत आश्रम से विधानसभा चुनाव की रणनीति का आगाज़

July 4, 2025
Nirmala Sitharaman BJP President candidate image – निर्मला सीतारमण भाजपा अध्यक्ष पद की दावेदार D Purandeswari BJP leader image – डी पुरंदेश्वरी भाजपा की वरिष्ठ महिला नेता Vanathi Srinivasan BJP Tamil Nadu image – वनाथी श्रीनिवासन तमिलनाडु की भाजपा नेता BJP Headquarter Delhi Meeting image – भाजपा मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की बैठक RSS Support BJP Women Leadership image – संघ का भाजपा महिला नेतृत्व को समर्थन

भाजपा को मिल सकती है पहली महिला अध्यक्ष, महिला नेतृत्व की ओर बड़ा कदम

July 4, 2025
पटना के पटेल नगर में पुलिस छापे की तस्वीर सेक्स रैकेट में इस्तेमाल किया गया स्कैनर और कंडोम पैकेट शास्त्री नगर पुलिस द्वारा बचाई गई महिलाएं आरोपी राज कुमार शर्मा की गिरफ्तारी

पटना में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: हर महीने बदली जाती थीं लड़कियां, हाईप्रोफाइल क्लाइंट्स के नाम सामने आए

July 4, 2025
इंडिगो की पटना-गाजियाबाद फ्लाइट का रूट मैप हिंडन एयरपोर्ट की तस्वीर जहां से संचालित होगी नई फ्लाइट पटना एयरपोर्ट का एक्सटीरियर जहां से होगी उड़ान इंडिगो एयरलाइंस का विमान जो इस रूट पर उड़ेगा

इंडिगो ने पटना-गाजियाबाद फ्लाइट शुरू की: 20 जुलाई से रोजाना उड़ान, एनसीआर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

July 4, 2025
बिहार मौसम अपडेट और बारिश का पूर्वानुमान कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में भारी वर्षा की चेतावनी पटना और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना बिहार के प्रमुख शहरों में तापमान और वर्षा की स्थिति

बिहार मौसम अपडेट: कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में भारी बारिश की चेतावनी, पटना सहित कई जिलों में बूंदाबांदी की संभावना

July 4, 2025
AIMIM ने RJD सुप्रीमो लालू यादव को लिखा पत्र.. महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई

AIMIM ने RJD सुप्रीमो लालू यादव को लिखा पत्र.. महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई

July 3, 2025
JDU खत्म, नीतीश की कुर्सी जाएगी.. भोजपुर में प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर भी बोला हमला

JDU खत्म, नीतीश की कुर्सी जाएगी.. भोजपुर में प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर भी बोला हमला

July 3, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 4, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

जनता को मोदी की गारंटी पर विश्वास है, ना कि एक वोट के बदले सात झूठ के वादों पर: प्रतुल शाहदेव

by
November 6, 2024
in Uncategorized
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और माले के द्वारा के द्वारा संयुक्त रूप से जारी एक वोट ,सात गारंटी पर बड़ा हमला किया। प्रतुल ने कहा कि देश की जनता को मोदी की गारंटी पर विश्वास है ना की सताधारी गठबंधन के एक वोट के बदले सात झूठ के वायदों पर। प्रतुल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के 2019 के मेनिफेस्टो निश्चय पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कुल 114 वायदे जनता से किए थे। परंतु 5 वर्षों में इस सरकार ने एक वादे को पूरा नहीं किया। 5 वर्षों तक ठगी गई जनता इस बार झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएगी। उन्हें इस ठगबंधन के झूठे वादों पर कतई विश्वास नहीं।

प्रतुल ने कहा था कि झारखंड 2019 में सरकार ने अपनी निश्चय पत्र में कहा था कि सरकार गठन के 2 साल के भीतर राज्य के खाली पड़े सभी सरकारी पदों पर नियुक्ति हो जाएगी। स्थिति यह है कि कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2,87,000 पद अभी भी खाली है। इन्होंने हर प्रखंड में नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना की घोषणा की थी, ग्रामीण क्षेत्र के अभ्यर्थियों को नौकरी हेतु 10% अतिरिक्त अंक देकर मेरिट सूची बनाने की बात, हर प्रखंड में नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना की बात ,5 वर्षों में 25 लाख रोजगार की बात, बेरोजगारों को 5000 और 7000 का प्रति महीना भत्ता देने का वादा किया था। इनके सारे वादे झूठे साबित हुए।

प्रतुल ने कहा कि 2019 के निश्चय पत्र के स्थानीय लोगों के अधिकार वाले अध्याय में भूमि अधिकार कानून बनाने की बात, रोजगार अधिकार कानून की बात, हर शहीद परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरियों में सीधी नियुक्ति हेतु कानून बनाने की बात, झारखंड आंदोलन के शहीदों के परिजनों के लिए पेंशन योजना, आदि बनाने के लिए बड़ी घोषणा की थी। किसी एक को भी धरातल पर नहीं उतारा गया।

प्रतुल ने कहा निश्चय पत्र के महिलाओं के अधिकार अध्याय में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सभी आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, रसोईया को नियमित करने की बात कही थी।प्राथमिक से लेकर पीएचडी तक सभी प्रकार की शिक्षा बेटियों के लिए निशुल्क, हर अनुमंडल में महिला महाविद्यालय,हर गरीब परिवार की महिलाओं को 2000 प्रतिमाह चूल्हा खर्च, तीन लाख की आबादी पर एक महिला थाना की स्थापना की बात थी।सारी घोषणाएं हवा हवाई हो गई।

Related Post

बिहार का भाजपाई मंत्री निकला ‘मौत का सौदागर’.. पप्पू यादव और रोहिणी आचार्य ने जीवेश मिश्रा पर साधा निशाना

बिहार का भाजपाई मंत्री निकला ‘मौत का सौदागर’.. पप्पू यादव और रोहिणी आचार्य ने जीवेश मिश्रा पर साधा निशाना

July 4, 2025
राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज.. लालू की 13वीं बार होगी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर ताजपोशी

राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज.. लालू की 13वीं बार होगी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर ताजपोशी

July 4, 2025

नीतीश कुमार ने JDU पदाधिकारियों को बुलाया सीएम हाउस.. बोले- 2025 में 225 सीट जीतना है

July 4, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा पर.. ‘बिहार की बेटी’ से मिले

July 4, 2025

प्रतुल ने कहा कि निश्चय पत्र के गरीबों के अधिकार अध्याय में सभी गरीब परिवारों को 72000 की राशि हर वर्ष देने का ,तीन कमरों का आवास , वृद्धा पेंशन की राशि 2500 प्रतिमाह करने की बात थी।आज तक किसी को कुछ नहीं मिला। किसानों के अधिकार अध्याय में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने किसान बैंक की स्थापना की बात, 2700 रुपए एमएसपी की बात ,सिंचाई में उपयोग के लिए डीजल खरीद एवं बिजली की खपत पर अनुदान की बात ,बोरिंग से सिंचाई हेतु बिजली कनेक्शन मुफ्त देने की बात, हर प्रखंड में मॉडल किसान स्कूल खोलने की बात, खेतीहर और मजदूरों को कृषि कार्य के अलावा स्वरोजगार के लिए 15000 का अनुदान देने की बात कही थी। किसानों को भी सरकार ने ठग लिया।

प्रतुल ने कहा निश्चय पत्र के आदिवासी, दलित संरक्षण अध्याय में इन्होंने पेसा कानून को सख्ती से लागू करने का वादा किया था। आज तक नियमावली भी लागू नहीं हो पाया।आदिवासी पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को लागू करने की घोषणा, खनन नहीं पर्यटन की विकास नीति, वन पट्टा देने की प्रक्रिया को सरल बनाने की घोषणा ,ट्राइबल सब प्लान की राशि को दूसरे योजना में डाइवर्ट नहीं करने का संकल्प लिया था।परंतु यहां भी इन्होंने प्रदेश के आदिवासी, मूलवासियों के साथ साथ छल किया।

प्रतुल ने कहा निश्चय पत्र में इन्होंने शिक्षा एवं स्वास्थ्य में भी बड़ी-बड़ी घोषणाएं की थी।लेकिन आज भी 96% मिडिल स्कूलों में स्थाई प्रिंसिपल नहीं है। प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूल के कुल शिक्षकों के 68% पद खाली है। 65,000 पारा शिक्षकों के लिए उनकी कोई घोषणा नहीं है। जबकि भाजपा ने इन पारा शिक्षकों को नियमित करने का वादा किया है। गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत सिर्फ 42 छात्रों को अब तक लाभ मिला है जबकि 40,000 विद्यार्थियों ने आवेदन दिया था।

प्रशासनिक सुधार के तहत पलामू, चाईबासा और हजारीबाग को उप राजधानी बनाने की बड़ी घोषणा थी। आज तक इस संबंध में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ा गया। रिश्वतखोरी पर लगाम लगाने की बात थी। पर पूरी की पूरी सरकार ही रिश्वतखोरी में लगी रही। अधिवक्ताओं के हितों के रक्षा का संकल्प था। परंतु 70% अधिवक्ताओं को सरकार ने अपनी योजना से बाहर रखा। अनुबंधकर्मी शब्द समाप्ति की घोषणा निश्चय पत्र में थी। सबको स्थाई नौकरी देने की बात थी। लेकिन सरकार इस मुद्दे पर मौन रही ।जबकि भाजपा ने वादा किया है कि सत्ता में आने के बाद सभी अनुबंध कर्मियों को स्थाई बनाएगी।

प्रतुल ने कहा कि इनके झूठे वादों से 2019 में छली गई जनता 2024 में इन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी। 23 नवंबर को झारखंड के इतिहास के सबसे भ्रष्ट सरकार का सूर्यास्त हो जाएगा। आज की प्रेस वार्ता में सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक भी उपस्थित थें।

Live: प्रदेश प्रवक्ता श्री @pratulshahdeo जी की प्रेसवार्ता, प्रदेश कार्यालय, रांची…https://t.co/Ypkdi8iT7v

— BJP JHARKHAND (@BJP4Jharkhand) November 6, 2024
Share196Tweet123

Related Posts

बिहार का भाजपाई मंत्री निकला ‘मौत का सौदागर’.. पप्पू यादव और रोहिणी आचार्य ने जीवेश मिश्रा पर साधा निशाना

बिहार का भाजपाई मंत्री निकला ‘मौत का सौदागर’.. पप्पू यादव और रोहिणी आचार्य ने जीवेश मिश्रा पर साधा निशाना

by RaziaAnsari
July 4, 2025
0

बिहार की नीतीश सरकार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कोटे से मंत्री जिवेश कुमार उर्फ जीवेश मिश्रा नकली दवा मामले...

राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज.. लालू की 13वीं बार होगी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर ताजपोशी

राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज.. लालू की 13वीं बार होगी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर ताजपोशी

by RaziaAnsari
July 4, 2025
0

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपनी-अपनी जमीन मजबूत करने...

नीतीश कुमार ने JDU पदाधिकारियों को बुलाया सीएम हाउस.. बोले- 2025 में 225 सीट जीतना है

नीतीश कुमार ने JDU पदाधिकारियों को बुलाया सीएम हाउस.. बोले- 2025 में 225 सीट जीतना है

by RaziaAnsari
July 4, 2025
0

बिहार चुनाव को लेकर सभी पार्टियां सजग हो चुकी हैं। ऐसे में जेडीयू भी लगातार चुनावी तैयारियों में जुटा हुआ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा पर.. ‘बिहार की बेटी’ से मिले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा पर.. ‘बिहार की बेटी’ से मिले

by RaziaAnsari
July 4, 2025
0

अपने पांच देशों की विदेश यात्रा के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना के बाद त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
बिहार का भाजपाई मंत्री निकला ‘मौत का सौदागर’.. पप्पू यादव और रोहिणी आचार्य ने जीवेश मिश्रा पर साधा निशाना

बिहार का भाजपाई मंत्री निकला ‘मौत का सौदागर’.. पप्पू यादव और रोहिणी आचार्य ने जीवेश मिश्रा पर साधा निशाना

July 4, 2025
राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज.. लालू की 13वीं बार होगी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर ताजपोशी

राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज.. लालू की 13वीं बार होगी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर ताजपोशी

July 4, 2025
नीतीश कुमार ने JDU पदाधिकारियों को बुलाया सीएम हाउस.. बोले- 2025 में 225 सीट जीतना है

नीतीश कुमार ने JDU पदाधिकारियों को बुलाया सीएम हाउस.. बोले- 2025 में 225 सीट जीतना है

July 4, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.